नालंदा के मेहुदीनगर गांव में पेयजल के लिए हाहाकार 

नालंदा : इस भीषण गर्मी में आसमान से जहां एक ओर आग बरस रहा है। ऐसे में पानी ही एकमात्र सहारा है। नालंदा नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो मेहुदीनगर गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। नल-जल योजना से सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जलस्तर गिरने से गांव के सभी चापाकल बेकार हो गये हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है।

इस महादलित टोला में करीब 500 घर है। नल-जल के लिए एक बोरिंग है। इससे कुछ घरों तक ही पानी पहुंच रहा है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। अधिकतर लोगों को दूसरे गांव से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीण जल संकट दूर करने के लिए अधिकारियों का दरवाजा खटखटा चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। पार्षद चंचला देवी ने कहा इस गांव में पेयजल की समस्या पुरानी है। वोर्ड में भी इस समस्या को उठाया गया था। कार्यपालक पदाधिकारी के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है।

मुख्य पार्षद आलोधनी देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी पर नगर क्षेत्र के विकास में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नपं के अतिरिक्त प्रभार में हैं। इनके पदभार ग्रहण करने के बाद से कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। पेयजल की समस्या नगर पंचायत के सभी क्षेत्रों में है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने से जनप्रतिनिधियों पर से विश्वास उठ रहा है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किये। उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़े : कार्यपालक पदाधिकारी के तानाशाही रवैया के खिलाफ दुकानदारों ने निकाला आक्रोश मार्च

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

राज्य में 21 नए पालना घर होंगे स्थापित, वर्तमान में 79...

पटना : राज्य में कामकाजी महिलाओं के छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए 79 पालना...

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img