अनियंत्रित बस ने बाइक को मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर की मौत, हवलदार की हालत नाजुक

बोकारो : बिरसा बासा चौक के समीप एक अनियंत्रित बस ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई. वहीं हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा बासा चौक के समीप बुधवार की देर शाम रांची जाने वाली बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. बाइक सवार दोनों जैप 4 में प्रशिक्षण में थे. और दोनों कैंप लौट रहे थे. घटना के बाद दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां अवर निरीक्षक सुंदर मांझी की मौत हो गई. वहीं हवलदार बसंत गुरुंग की हालत नाजुक बताई जा रही है. सूचना पर मौके पर पहुंचे जैप के जवान व अधिकारी घटना की जानकारी ली.

 

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...