संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत

नालंदा : नालंदा में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुखाई नवादा हथकट्टा मोड़ के समीप का है। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी विनोद कुमार के 28 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र कुमार के रूप में की गई है। परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर गुरुवार की सुबह बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुँचे।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि कौशलेंद्र कुमार अपने गांव के ही एक साथी के साथ बुधवार को बाइक पर बैठकर हिलसा गया था। जहां से लौटने के क्रम में उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बाइक सवार युवक ने घर आकर जानकारी दी की कौशलेंद्र कुमार रुखाई नवादा हथकट्ठा मोड के समीप टर्निंग पर बाइक से गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी देने के बाद युवक लापता हो गया। परिजन को आशंका है कि कौशलेंद्र के दोस्त ने हीं उसके साथ किसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। कौशलेंद्र बजाज सिंडिकेट में काम करता था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

चंडी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मृतक के परिजन के द्वारा घटना की जानकारी मिली की कौशलेंद्र कुमार की बाइक से गिरकर मौत हो गई है। इसके उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कौशलेंद्र कुमार अपने गांव के ही दोस्त के साथ बुधवार को हिलसा जा रहा था। इसी बीच वह बाइक से गिर गया। जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक को एक-दो बार नशे की हालत में इसके पूर्व थाना लाया गया था। उसे नशे की लत भी थी।

यह भी पढ़े : अर्ध निर्मित कचरा संग्रह केंद्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

राज्य में 21 नए पालना घर होंगे स्थापित, वर्तमान में 79...

पटना : राज्य में कामकाजी महिलाओं के छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए 79 पालना...

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img