हटाए गए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव KK Pathak, अब ये संभालेंगे शिक्षा की कमान

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बहुचर्चित शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी अभी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ संभालेंगे जबकि के के पाठक को राजस्व भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे बिपार्ड पटना के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। इसके साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को ग्रामीण कार्य विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार को स्थानांतरित करते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अरविंद कुमार गृह विभाग के साथ निगरानी विभाग के प्रधान सचिव, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। आलोच्य विभाग के आलोक में विज्ञान, प्रोवैधिकी, एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह वित्त विभाग के संपूर्ण अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। पंकज कुमार पाल बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक को बियाडा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे। समाज कल्याण विभाग के निदेशक राज कुमार को भोजपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वे भोजपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का जिलाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर के जिलाधिकारी महेंद्र कुमार को साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। महेंद्र कुमार खेल विभाग के निदेशक, बिहार राज्य विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक और बिहार राज्य पॉवर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं नवादा के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार को समाज कल्याण विभाग के निदेशक के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

स्कूल से छुट्टी, अब यहां दिखेंगे…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
KK Pathak KK Pathak KK Pathak

KK Pathak

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img