एमआरपी से ज्यादा मूल्य पर शराब बिकी तो नपेंगे अफसर : सचिव

रांची: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने विभागीय अफसरों को चेतावनी दी कि किसी भी हाल में अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगाएं।

दूसरे राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा आदि से हो रही शराब की तस्करी रोकें। एमआरपी से ज्यादा मूल्य पर शराब बिक्री रोकें। जिस क्षेत्र में एमआरपी से ज्यादा मूल्य या अवैध शराब बिक्री होगी, वहां के उत्पाद अफसरों पर कार्रवाई होगी।

निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही तय लक्ष्य को पूरा करें और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

उत्पाद सचिव गुरुवार को उत्पाद भवन में राज्यभर के उत्पाद निरीक्षकों, उत्पाद सब इंस्पेटरों और उत्पाद एएसआई के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

सचिव ने यह चेतावनी भी दी कि अवैध या मिलावटी शराब की वजह से कोई कैजुअल्टी होने पर संबंधित अंचल के उत्पाद अधिकारी के विरुद्ध सीधी कार्रवाई की जाएगी।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...