जमानत मिलने पर पप्पू ने कहा- हम तो व्यापारी को ठीक तरह से जानते भी नहीं

पूर्णिया : रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्णिया से नवर्निवाचित लोकसभा सांसद पप्पू यादव को न्यायालय ने जमानत दे दी। जिसके बाद पप्पू यादव ने अर्जुन भवन में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि जिस राजा भगत नाम के व्यापारी ने उनपर रंगदारी के आरोप लगाए, वे उसे ठीक से जानते तक नहीं थे। मामले के तह में जाने पर उन्हें मालूम हुआ कि उन्हें फंसाने के लिए बड़ी साजिश की गई। साजिश का प्लान पटना में तैयार किया गया। इसमें बिहार के एक बड़े नेता, पूर्णिया के बिजनेसमैन, मधेपुरा का एक बिजनेसमैन और पूर्णिया का एक पूर्व विधायक भी शामिल रहे।

अपनी जान को खतरा बताते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि बड़े लेवल पर उन्हें खत्म करने की साजिश चल रही है। जिस तरीके से साजिश के तहत उनके ऊपर रंगदारी के आरोप लगाए और जिस हड़बड़ाहट के साथ उनके ऊपर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उन्हें पूरा भरोसा था कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। पप्पू यादव ने 57 साल की उम्र में आज तक कभी इतना हर्ट कभी नहीं हुआ था। इतना मेंटल टॉर्चर कभी नहीं हुआ। जिस व्यक्ति से कभी मिला नहीं उनके एक आवेदन पर थाना प्रभारी के मिलीभगत से मुझपर केस किया गया। ये सारा कुछ वरीय अधिकारियों के आदेश पर हुआ।

सांसद पप्पू ने कहा कि जबरदस्ती सीजीएम कोर्ट में धारा 385 लगाया गया। जिसका मतलब है, मैं मिला, सामने से धमकी दी और मौखिक रूप से मांग की, ये बिल्कुल गलत है। पप्पू यादव ने कहा कि थाना प्रभारी, राजा भगत और उस अमित यादव का भी कॉल डीटेल निकाला जाए। जिसे मेरा आदमी बताया गया और फिर मेरे ऊपर रंगदारी के आरोप लगाए गए। अमित यादव से राजा भगत की कितनी बार बातचीत हुई। कॉल हिस्ट्री निकाली जाए।

यह भी पढ़े : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट 

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...