Bokaro : रेलवेकर्मी के घर से 15 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे कॉलोनी के आवास संख्या डीएस वन 5 सी से बीती रात चोरों ने 15 लाख रुपए की गहने की चोरी कर ली। घटना बालीडीह थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Simdega : भाई बना कसाई ! जिस भाई की देखभाल करती थी बहन, उसी भाई ने टांगी से काटकर कर दी हत्या 

घटना के बारे में मकान मालिक राजकिशोर झा ने बताया कि वे पेशे से रेलवे ऑपरेटर हैं जो नाइट शिफ्ट में ड्यूटी चले गए थे। जब वे सुबह लौटे तो उनके आवास का मुख्य गेट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर समान बिखरा पड़ा था।

ड्यूटी से वापस आने पर घर पर सामान बिखरे पड़े थे

गोदरेज में रखे गए गहने गायब थे। उन्होंने इस घटना की सूचना बालीडीह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

छोटानागपुर 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत, 7 महीने की थी गर्भवती 

आपको बतातें चले कि बोकारो रेलवे आवासीय कॉलोनी में आए दिन चोरी की लगातार घटनाएं हो रही है। चोर रेलवे प्रशासन और बालीडीह पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रहीं है। चोरी की  घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...