Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे कॉलोनी के आवास संख्या डीएस वन 5 सी से बीती रात चोरों ने 15 लाख रुपए की गहने की चोरी कर ली। घटना बालीडीह थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- Simdega : भाई बना कसाई ! जिस भाई की देखभाल करती थी बहन, उसी भाई ने टांगी से काटकर कर दी हत्या
घटना के बारे में मकान मालिक राजकिशोर झा ने बताया कि वे पेशे से रेलवे ऑपरेटर हैं जो नाइट शिफ्ट में ड्यूटी चले गए थे। जब वे सुबह लौटे तो उनके आवास का मुख्य गेट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर समान बिखरा पड़ा था।
ड्यूटी से वापस आने पर घर पर सामान बिखरे पड़े थे
गोदरेज में रखे गए गहने गायब थे। उन्होंने इस घटना की सूचना बालीडीह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत, 7 महीने की थी गर्भवती
आपको बतातें चले कि बोकारो रेलवे आवासीय कॉलोनी में आए दिन चोरी की लगातार घटनाएं हो रही है। चोर रेलवे प्रशासन और बालीडीह पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रहीं है। चोरी की घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।



















