Hazaribagh : क्या है इस खास अल्फांसो आम का राज, जो रहता है सुरक्षा घेरे के बीच, जाने…

Hazaribagh : आम फलों का राजा होता है। अगर आपको देश का सबसे प्रसिद्द स्वादिष्ट अल्फांसो आम खाने की इच्छा है तो अब आपको महाराष्ट्र या फिर गुजरात पर आश्रित होने की ज़रूरत नहीं है। हजारीबाग में भी अल्फांसो आम की खेती हुई है। इस बार पेड़ में 100 से अधिक अल्फांसो आम तैयार हो रहा हैं।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, कई घायल… 

जिसे आप पैसा देकर खरीद सकते हैं। डेमोटांड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में 3 एल्फान्सो आम के पेड़ तैयार है। इस वर्ष एक पेड़ में आम हुआ है जिसे लोग देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं और किसान को यह कह कर रहे हैं कि जब यह तैयार हो जाए तो स्वाद जरूर चखाइएगा।

300 से अधिक आम के पेड़ में तैयार हैं कई किस्म के आम

हजारीबाग कृषि अनुसंधान केंद्र में 300 से अधिक आम के पेड़ हैं जहां तरह-तरह के आम के पेड़ तैयार किया गया है। इनमें से 3 आम के पेड़ बेहद खास हैं जो विशेष सुरक्षा में रहता है। किसान और कृषि अनुसंधान केंद्र के पदाधिकारी भी इस आम के वृक्ष का विशेष ख्याल रखते हैं।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ट्रेलर से टकराई बाइक, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर… 

2007 में 3 अल्फांसो आम के पौधे कृषि अनुसंधान केंद्र में लगाए गए थे। इस वर्ष एक अल्फांसो आम के पेड़ में फल तैयार हो रहा है। कृषि अनुसंधान केंद्र के फील्ड ऑफिसर सह किसान राजेश कुमार बताते हैं कि साल 2007 में हजारीबाग में यह हापुस आम का एक प्रयोग किया गया था जिसमें प्रयोग सफल हुआ।

अल्फांसो आम : सालाना 10 क्विंटल तक हो रहा है उत्पादन

केंद्र में लगाए गए 3 अल्फांसो आम के पौधे अब फसल दे रहे हैं। इससे अब सालाना 10 क्विंटल तक आम हो रहा है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष आम की फसल कम आई है, लेकिन फिर भी लोग इसकी खरीदारी करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। अभी आम पूर्ण रूप से तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पानी की किल्लत, हाथ में झाड़ू और बर्तन के साथ निगम कार्यालय का घेराव… 

जिस कारण से इसकी बिक्री पर अभी रोक लगाई गई है। करीब 10 से 15 दिन के बाद जब आम पक जाएंगे तब इसे व्यापारी बुलाकर बेचा जाएगा। पेड़ में पके हुए आम की डिमांड अधिक रहती है। एक आम 200 से 350 ग्राम तक का होता है। पिछले वर्ष पांच हजार किलों तक आम बेचा गया था।

इस साल 2500 हजार रुपये किलो तक बिकने का अनुमान

इस वर्ष 2500 हजार रुपये किलो तक बिकने के अनुमान है। हजारीबाग चतरा और रामगढ़ जिले के व्यापारी आम खरीदने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावे हजारीबाग में पदस्थापित पदाधिकारी भी आम यहां से खरीदकर ले जाते हैं। उनका यह भी कहना है कि अधिकतर आम बड़े व्यवसायी और पदाधिकारी खरीद लेते हैं। ऐसे में बाजार में बिक्री की नौबत बेहद कम आती है।

जाने क्यों है खास अल्फांसो आम

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक आम है
यह भारत का सबसे महंगा आम है
इसे “आमों का राजा” कहा जाता है
इसे जीआई टैग दिया गया है

अल्फांसो आम की कुछ विशेषताएं

इसका आकार मध्यम होता है
इसका छिलका पीला होता है
इसका गूदा नारंगी रंग का और रसीला होता है
इसकी सुगंध बहुत ही मनमोहक होती है

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...