अब 19 जून तक झारखंड पहुंचेगा मानसून

कल से हीट वेव से मिलेगी राहत

रांची:मानसून को लेकर एक और बुरी खबर सामने आयी है।मानसून एक बार फिर अटक गया है अब 19 जून तक मानसून के झारखंड पहुंचने की उम्मीद है। अभी  गर्मी से राज्य के 22 जिले रेड जोन में है,हीट वेव ने आम लोगों का जिवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।

इसको लेकर अब संभावना जताई जा रही है कि 19 जून तक मानसून झारखंड पहुंचेगा। बीते एक सप्ताह से मिजोरम और दार्जिलिंग में जबरदस्त बारिश हो रही है, लेकिन मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। अमूमन राज्य में 15 जून तक मानसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

अब 19 जून तक झारखंड पहुंचेगा मानसून

इसमें लगातर देरी हो रही है, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में ऐसा कोई सिस्टम ही नहीं बन रहा है, जो मानसून को अपनी ओर खींच सके।

इसी वजह से मानसून अटका हुआ है। झारखंड में अब 19 या 20 जून को प्रवेश की उम्मीद है। इससे पहले बिहार के पूर्वी हिस्सों को कवर करेगा। फिर संथाल परगना और जमशेदपुर के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। ऐसे में दो दिन बाद राज्य में गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अब 19 जून तक झारखंड पहुंचेगा मानसून

शनिवार को राज्य के 24 में से 22 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। सरायकेला खरसावां राज्य में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ डालटनगंज गर्मी से दूसरे स्थान पर रहा। सिर्फ पाकुड़ और साहिबगंज का तापमान 40 से नीचे रहा। पाकुड़ का अधिकतम तापमान 38.1 और साहिबगंज का 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच अच्छी बात यह है कि 17 जून के बाद रांची सहित पूरे झारखंड में हीट वेव से राहत मिलेगी।

 

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...