कांग्रेस की उच्चस्तरीय कमेटी शुरू करेगी जांच, बैठक आज

रांची: कांग्रेस की उच्चस्तरीय कमेटी राज्य के सात लोकसभा क्षेत्रों जिन में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारा था अपनी जांच और सर्वे का काम जल्द प्रारंभ करने वाली है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की सहमति से उक्त उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।

जांच कमेटी में प्रदीप कुमार बलमुचू को चेयरमैन बनाया गया है, जबकी  प्रदीप तुलस्यान, भीम कुमार और सुल्तान अहमद कमेटी के सदस्य हैं। कमेटी के चेयरमैन ने आज  जांच कमेटी की बैठक बुलाई है।

बैठक में यह तय होगा कि जांच कहां से और कब से शुरू की जाए। हालांकि, बकरीद पर्व होने की वजह से संभावना इस बात की ज्यादा है कि बकरीद के बाद ही जांच शुरू होगी।

जांच के पहले ही पार्टी के संबंधित जिलाध्यक्ष को इसकी सूचना दी जाएगी, ताकि वे मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। वहीं, जांच में अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कमेटी अपनी यात्रा तय करेगी।

प्रदेश कांग्रेस ने कमेटी का गठन इसी उद्देश्य से किया है, ताकि माइक्रो लेवल पर जाकर अपनी जांच करें। जो लोग मुख्यालय आकर अपनी बात नहीं कर पाते, उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका मिले।

जांच में कमेटी यह देखेगी कि संगठन के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में कितनी भागीदारी निभाई ? उनका योगदान पर्याप्त था या नहीं। जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का प्रत्याशी के साथ समन्वय कैसा रहा। बूथ लेवल से जिला स्तर तक चुनाव प्रचार से लेकर मतदान की तिथि तक संगठन कितना सक्रिय था।

 

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...