Advertisment

ज्वेलरी दुकान लूटकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली

रांची:पंडरा ओपी क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए ज्वेलरी दुकान लूटकांड के बाद पुलिस के हाथ अब तक खाली है। लूटकांड के बाद पुलिस ने  बाइक सवार अपराधियों का पीछा तो किया, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद दिशा भटक गई।

बाइक सवार अपराधी बजरा चौक से इटकी रोड में भागते हुए आगे जाकर नोवा नगर के रास्ते में घुस गया और फिर वहां से रिंग रोड होते हुए फरार हो गए।

हालांकि पीछा कर रही पुलिस पार्टी स्थानीय लोगों से पूछते हुए विपरीत दिशा में चली गई, जिसका फायदा अपराधियों को मिला। लूटकांड का सुराग ढूंढने के लिए पुलिस की अलग-अलग 4 टीमें लगातार काम कर रही हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी कहीं से कोई सुराग नहीं मिला है।

अब टेक्निकल सेल ही पुलिस के लिए एक सहारा बची है, जिसके माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि गुरुवार की दोपहर बिना नंबर प्लेट की बाइक से बजरा चौक पहुंचे तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर न्यू पंचवटी ज्वेलर्स में घुसकर लूट की घटना का अंजाम दिया था। बाइक सवार अपराधी एक बैग में 40-45 लाख के जेवरात भरकर फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी।

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...