ज्वेलरी दुकान में लूटकांड दूसरे दिन भी अपराधियों का सुराग नहीं

रांची:  पंडरा ओपी क्षेत्र के ईटकी रोड स्थित बजरा चौक के समीप ज्वेलरी दुकान में लूटकांड के दूसरे दिन भी पुलिस को अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है।

ग्राहक बनकर न्यू पंचवटी ज्वेलर्स में घुसे 3 अपराधी का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज ही खंगाल रही है। अबतक अपराधियों की पहचान भी नहीं कर पाई है।

पुलिस के लिए टेक्निकल सेल ही अब एकमात्र सहारा है। इधर, ज्वेलरी दुकान संचालक दीपक कुमार साहू ने शुक्रवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

जिसमें बताया कि 3 अपराधी ग्राहक बनकर उनकी दुकान में घुसे और हथियार के बल पर 40-45 लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...