Jharkhand Politics : समीर मोहंती के पत्र की फॉरेंसिक जांच कराए चुनाव आयोग-बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Politics 

Palamu : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस, झामुमो सहित इंडी एलायंस पर बड़ा हमला बोला है। मरांडी पलामू दौरे के क्रम में मेदनीनगर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर चुनाव आयोग से इंडी एलायंस के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी समीर मोहंती के पत्र जिसमें बूथों पर पैसे बांटने वाले पैसे में हेराफेरी लूट, भ्रष्टाचार की चर्चा है उसकी फॉरेंसिक जांच कराकर सत्यता उजागर करने का आग्रह किया है।

रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए

उन्होंने कहा कि समीर मोहंती ने झामुमो कांग्रेस के नेतृत्व को पत्र लिखकर यह शिकायत की है कि उनके द्वारा बूथ खर्च के लिए प्रति बूथ दिए गए 6हजार रुपए में से कार्यकर्ताओं तक 4हजार ही पहुंचे बाकी प्रति बूथ 2हजार रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। इतना ही नहीं उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 25 लाख रूपए देने की बात भी पत्र में लिखी है।

मरांडी ने कहा कि एक लोकसभा क्षेत्र में औसत दो हजार बूथ होते हैं। यदि प्रति बूथ 6 हजार रुपए का हिसाब किया जाए तो वह एक करोड़ 20 लाख होता है। प्रति विधानसभा 25लाख का हिसाब जोड़ा जाए तो यह राशि भी डेढ़ करोड़ तक पहुंच जाती है।

चुनाव आयोग के निर्देशों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है

मरांडी ने कहा कि समीर मोहंती के पत्र से स्पष्ट है कि एक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 3 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए गए हैं जबकि चुनाव आयोग द्वारा खर्च की निर्धारित सीमा 95 लाख ही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग के निर्देशों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है तथा पैसे के बल पर राज्य की सत्ताधारी गठबंधन द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की हर संभव कोशिश की गई है।

मरांडी ने कहा कि समीर मोहंती ने जिस प्रकार से अपने पत्र को फर्जी करार दिया है यह जांच का विषय है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग किया है कि समीर मोहंती द्वारा पैसे के लेनदेन के संबंध में अपने गठबंधन के नेताओं को लिखे पत्र की फॉरेंसिक जांच कराकर सच्चाई सामने लाया जाए।

सरकार को राज्य की कोई चिंता नहीं है

केंद्र सरकार की नल जल योजना भी चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट। राज्य में बिजली, पानी के लिए हाहाकार, सरकार को जनता की चिंता नहीं है। मरांडी ने कहा कि राज्य में भीषण गर्मी के बीच सभी जिलों में पानी, बिजली के गंभीर संकट से जनता जूझ रही है लेकिन राज्य सरकार को कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना झारखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पाइप बिछाने से लेकर बोरिंग करने में लूट मची है। निर्धारित मानकों का ख्याल नही रखा गया। भ्रष्टाचार के कारण अभी तक योजना पूरी भी नहीं हुई है।

गठबंधन सरकार को लूटने की चिंता है

उन्होंने कहा कि देश में न बिजली उत्पादन का संकट है और न फंड की लेकिन कांग्रेस, झामुमो और राजद सरकार को केवल लूटने की चिंता है जनता की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले ही जो चपाकल लगाने के लिए स्वीकृति दी थी उसे भी विधायकों की अनुशंसा के बावजूद अब तक नहीं लगाया गया जबकि अचार संहिता इसमें कहीं बाधक नहीं थी।

चुनाव परिणाम की समीक्षा यह पार्टी की सामान्य प्रक्रिया

मरांडी ने कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा परिणामों की समीक्षा कर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में 15, 16 एवं 17 जून की तिथि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण इसमें शामिल होकर हार- जीत दोनों की समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सतत क्रियाशील पार्टी है। हम केवल चुनाव के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि हमारा लक्ष्य विकसित भारत, समरस भारत बनाना है। हम अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए संकल्पित और समर्पित हैं।उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर समीक्षा से आगामी कार्य योजना एवं कार्यक्रम बनाने में मदद मिलती है।

 

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...