9 June को भाजपा सभी मंडलों में मनाएगी उत्सव-बाबूलाल मरांडी

रांचीः नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी अंतिम चरण में है। पूरे देश से नव निर्वाचित सांसद गण दिल्ली पहुंच रहे हैं। साथ ही सभी प्रदेशों से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र के संयोजक, प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता 9 June को मोदी सरकार के तीसरी बार भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने वाले हैं।

9 June – नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बन रही एनडीए सरकार पर मनेगा उत्सव

इधर प्रदेश भाजपा ने झारखंड के सभी सांगठनिक मंडलों में शपथ ग्रहण के अवसर पर उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडलों में आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : मोदी कैबिनेट में झारखंड से दो नाम हो सकते है शामिल ! 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता ने एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का ही फल है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ताओं का संकल्प अब जाकर साकार हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भ्रष्ट, निकम्मी और तुष्टिकरण में डूबी ठगबंधन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...