Ranchi : नगड़ी से 80 किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार, दो बाइक में…

Ranchi : रांची पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र के हुल्हू में 80 किलो से ज्यादा डोडा बरामद किया है।

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वहीं एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। मामले की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक में लोड कर भारी मात्रा में डोडा की तस्करी की जा रही है।

वाहन चेकिंग अभियान के तहत पकड़ाया अपराधी

जिसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान बारिडीह गांव के हल्हू के पास दो बाइक में बोरी लदे दो वाहन दिखाई दिये। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उसमें से एक व्यक्ति बाइक छोड़कर भाग निकला।

5 बोरियों में भरा था 80 किलो से भी ज्यादा डोडा

वहीं दूसरे व्यक्ति को पुलिस और ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम सुलेमान मुण्डू बताया जा रहा है और वह खूंटी के साईको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला का रहने वाला है। पुलिस ने मौका ए वारदात से 5 बोरियों में भरा 80 किलो से भी ज्यादा डोडा बरामद किया है।

इस दौरान गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि फरार व्यक्ति का नाम दयाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...