Nitish सरकार बिहार में लाखों लोगों को देगी नौकरी तेजस्वी ने कहा यह…

पटना: बिहार में Nitish सरकार एक नई इबारत लिखने की तैयारी कर रही है और इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में नीतीश कुमार ने साफ भी कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि राज्य में सभी विभागों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र वैकेंसी निकालें और भर्ती करें। नीतीश सरकार ने अपने तय लक्ष्य से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार देने का रोडमैप बनाया है और अधिकारियों को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है।

बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान भी विपक्ष लगातार नौकरी और रोजगार मुख्य मुद्दा बताते रही और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य में पांच लाख नौकरी देने का श्रेय शुरू से लेते रहे हैं। अब नीतीश कुमार के आगे के लक्ष्य पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि यह भी हमारी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज बिहार की सरकार इतनी बड़ी संख्या में नौकरी और रोजगार देने की बात कर रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में 𝟓 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी। इसी दौरान 3 लाख सरकारी नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाई जो आचार संहिता के कारण कुछ महीनों से रुकी थी। हमारे हटते ही पूर्व निर्धारित तीसरे चरण में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से वह रद्द हो गयी थी। अब लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुका है। पहले से प्रक्रियाधीन 3 लाख नौकरियों के अलावा सरकार हमारी सरकार के निर्णय अनुसार सभी विभागों की बाक़ी रिक्तियों पर यथाशीघ्र बहाली प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां करायें।

तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर भी निशाना साधा और कहा कि एनडीए के वही मुख्यमंत्री कहते थे कि 10 लाख नौकरियां देना असंभव है। इतनी नौकरी देने के लिए तेजस्वी पैसा कहां से लाएंगे। लेकिन जब हमारे साथ सरकार में आए तो हमने मुख्यमंत्री जी सहित वरीय अधिकारियों (जो इनके कार्यकाल में हमेशा संविदा और आउटसोर्सिंग के पक्षधर रहे) को बताया और समझाया कि कैसे 10 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा सकती है। इससे पूर्व तक वे यह मानने को ही तैयार नहीं होते थे कि बिहार में लाखों पद रिक्त भी है।

हमारी सकारात्मक राजनीति का परिणाम हमेशा ही सकारात्मक मिलेगा। जिन लाखों युवक-युवतियों को नौकरियां मिली और मिलेंगी उन पर हमारी इस पॉजिटिव, प्रोग्रेसिव और मुद्दे आधारित राजनीति का जीवन भर प्रभाव रहेगा।

यह भी पढ़ें- केंद्र में Minister बनने के बाद मांझी ने सीएम नीतीश से की मुलाकात

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish

Nitish

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...