आज से चार दिन तक आंधी और बारिश……

रांची: झारखंड में बुधवार से गर्मी से राहत मिलेगी। लू का ऑरेंज अलर्ट घटकर यलो अलर्ट में बदल जाएगा। दरअसल झारखंड में मानसून के प्रवेश के लिए सिस्टम बनना शुरू हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि असम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव बन रहा है।

इससे राज्य में 19 से 22 जून तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। झारखंड सहित उत्तर भारत में बुधवार से लू के थपेड़े खत्म हो जाएंगे।

24 घंटे में ओरमांझी में सबसे अधिक (33 मिमी) बारिश हुई. गुमला के चैनपुर में 25 मिमी व बसिया में 20 मिमी बारिश हुई. इस दौरान रांची के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

मंगलवार को रांची के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हुई.मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जून को पलामू प्रमंडल में लू की चेतावनी जारी की है. 20 से 24 जून तक रांची के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

पाकुड़ पुलिस ने लौटाई 31 लोगों की खुशियां, ऑपरेशन मुस्कान में...

पाकुड़: जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता...

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...