Blood Donor हैं सही मायने में समाज के नायक-जीनत मसीह

अडानी ग्रुप के सीएमडी गौतम अडानी के जन्मदिन के अवसर पे रेड क्रास के बैनर तले अडानी ग्रुप के सदस्यों ने किया रक्तदान। Blood Donor हैं सही मायने में समाज के नायक-जीनत मसीह

Saran : रक्तदाता ही सही मायने में समाज के नायक हैं जो वैसे लोगों की जान बचाते हैं जिन्हें खून की आवश्यकता होती है। उक्त बातें रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के सचिव जीनत मसीह ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले अडानी ग्रुप द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रविवार को कही। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कई आयाम है लेकिन रक्तदान न केवल समाज सेवा है बल्कि सबसे बड़ा दान है।

रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य डॉ शहजाद आलम ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अस्पताल में पर्याप्त ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के युवा इकाई का अहम योगदान है। वहीं अडानी ग्रुप के प्राजेक्ट हेड आनंद झा ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल हम लोगों की जान बचाने में अपना योगदान करते है बल्कि उस व्यक्ति के साथ खून का रिश्ता जोड़ लेते है।

अडानी ग्रुप के सर्कल हेड पंकज सिंह, डिवीजन हेड छपरा कौशल कुमार सिंह, अडानी ग्रुप छपरा के सदस्य अमित कुमार मिश्रा, आशीष, कौशल, रविकांत, सुजीत, शंकर कुमार, प्रियारंजन, हर्षित अन्य ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्य संजीव चौधरी, अमन राज का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Nalanda में झूठन फेंकने के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Blood Donor Blood Donor Blood Donor

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...