Nalanda में झूठन फेंकने के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

नालंदा: नालंदा में जूठन फेंकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना नालंदा के भगानबीघा ओपी के अंबा गांव की है जहां जूठन फेंकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई।

जख्मियों की पहचान सुजीत कुमार ने बताया कि हमलोग घर में मछली बना कर खाए थे। बर्तन धोने के वक्त किसी ने गलती से उनके घर के पीछे जूठन फेंक दिया। इसी बात पर वे लोग गाली गलौज करने लगे और फिर थोड़ी सी कहा सुनी हो गई। कहा सुनी के बाद उन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दिया जिसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है। आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Harsh Raj के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा, स्पीडी ट्रायल कर दिलाई जाएगी सजा : विजय सिन्हा

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

NALANDA Nalanda

NALANDA

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...