श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि पर गया भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गया : भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा के कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा सह प्रभारी डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 71वां बलिदान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में जाना जाता है। 23 जून 1953 को डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने और वहां के नागरिकों के समान अधिकारों के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान भारतीय राजनीति और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। वे एक उच्च शिक्षित और प्रखर बुद्धिजीवी थे। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और बाद में कोलकाता विश्वविद्यालय में उपकुलपति बने। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही वे भारतीय राजनीति में भी प्रमुखता से उभरे। वे हिंदू महासभा के अध्यक्ष बने और बाद में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विशाल बट वृक्ष के रूप में विश्व की सबसे बड़े पार्टी है इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जम्मू-कश्मीर में ‘दो विधान, दो प्रधान और दो निशान’ के खिलाफ संघर्ष ने उन्हें राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में स्थापित किया।

उनका मानना था कि जम्मू-कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग होना चाहिए और वहां भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने “एक देश, एक संविधान” का नारा दिया। उन्होंने बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया और वहां गिरफ्तार कर लिए गए। 23 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में उनकी हत्या कर दी गई लेकिन जेल प्रशासन ने मृत्यु हो जाने की बात की मुखर्जी जी का बलिदानको नमन करते हुए कहा डॉक्टर मुखर्जी के सपना को देश को ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी कुशल नेतृत्व में पांच अगस्त 2019 को 370 और 35 A हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. श्यामा का बलिदान हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनके अटूट समर्पण की याद दिलाता है।

भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि उनके विचार और सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति में मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। उनके बलिदान दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें और भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखें। उनके बलिदान को नमन करते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते रहना चाहिए ताकि भारत एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बन सके। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, अजय भट्टाचार्य, महेश यादव, मंटू कुमार, ललन चंद्रवंशी, विकास सिंह, धर्मेंद्र पांडे, मिथिलेश मिश्रा, डॉ. विकास राय, रामबालक पांडे, प्रमोद सिंह, सीता देवी, नीरज सिन्हा और बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े : बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मनायी गई श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि, नेता हुए भावुक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...