मुख्यमंत्री ने कहा- बलिदान दिवस के मौके पर अगले वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर समर्पित होगा भव्य नया पार्क

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के अवसर पर अटल सभागार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित, अखंड भारत व सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित, अखंड भारत और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी राष्ट्रसेवा और बलिदान को देश सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि पंडित चाणक्य के बाद यदि देश को एक करने वाले कोई नेता थे तो वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, जिन्होंने अखंड भारत के सपने को साकार किया। भाजपा की कई पीढ़ियों से यह नारा चला आ रहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे, यह नारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था। उन्होंने कहा कि जब इस देश में लोकतंत्र खतरे में था तो जनसंघ के लोगों ने देश को बचाने के लिए पार्टी को विलीन कर दिया। इसके बाद 1980 में भाजपा का उदय हुआ।

CM BJP 2 22Scope News

CM BJP 1 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को व्यवस्थित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को व्यवस्थित किया। वर्ष 2019 में भारत की जनता ने नरेंद्र मोदी को इतनी ताकत दी कि उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि हमलोगों के लिए देश पहले है फिर व्यक्ति और उसके बाद पार्टी। उन्होंने कहा कि पहले 1984 में जहां भाजपा के केवल दो सांसद थे वहीं वर्ष 2014 में 282 सांसद निर्वाचित हुए।

CM BJP 4 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कहा- अगले साल इसी दिन हमलोग डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एक भव्य नया पार्क लोगों को समर्पित करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल इसी दिन हमलोग डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एक भव्य नया पार्क लोगों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लगभग 27-28 पार्टियों का गठबंधन बना था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी लगभग 27-28 पार्टियों के गठबंधन की सरकार है। नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ है।

CM BJP 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन करता हूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन करता हूं। आज पूरा भारत उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और पूर्व विधायक पवन जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

CM BJP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 73 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ranchi Railway Station Parking Charge: दोपहिया पार्किंग हुई दोगुनी, Airport से...

रांची रेलवे स्टेशन की पार्किंग फीस में पांच साल बाद बढ़ोतरी की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग 10 से बढ़कर 20 रुपये हुई,...

Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे...

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को...

Sahibganj Mining Scam: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में Lokayukta...

साहिबगंज के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पत्थर खनन घोटाले में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएमओ को नोटिस जारी कर अगस्त...