Advertisement
Advertisement

PK ने लालू-नीतीश पर किया हमला, कहा ‘करते रहे राज लेकिन…’

लालू यादव ने पिछड़ों को शिक्षा इसलिए नहीं दी ताकि उनकी पार्टी का झंडा और नारा लगाने वाले लोग शिक्षित न हो जाएं: प्रशांत किशोर

पटना: प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दो लोग शासन चलाते रहे हैं लालू और नीताश। इनकी राजनीति तो आप जानते ही हैं। इनका पूरा फोकस ये है कि समाज को बांटो, सबको गरीब, अनपढ़, मजदूर रखो। सबको समाजवाद-समतामूलक बात करके सामाजिक न्याय के नाम पर बेवकूफ बनाकर वोट लेते रहो।

कभी किसी ने लालू जी से ये सवाल नहीं पूछा कि जैसा आपका दावा है कि आपने राज्य में, अपने शासन काल में अपनी राजनीति से, सोच से गरीबों को वंचितों को, पिछड़ों को आवाज दी। लेकिन, लालू जी ने जिन वर्गों को आवाज दी उनको शिक्षा क्यों नहीं दी? उनको रोजगार क्यों नहीं दिया? उनको जमीन क्यों नहीं दी? वो इसलिए नहीं दिया क्योंकि आवाज देने से वो उनके लिए जिंदगी भर नारा लगाएगा और उनका झंडा लेकर घूमेगा।

अगर, उन्हीं वर्गों को उन्होंने शिक्षित कर दिया होता, उन्हीं वर्गों को उन्होंने पूंजी-पैसा देकर रोजगार दे दिया होता, उन्हीं वर्गों को उन्होंने जमीन दे दी होती तो आज वे उनका झंडा लेकर नहीं घूमते। ये राजनीति है यहां पर। जिसके तहत पूरे बिहार को अनपढ़-मजदूर बना दिया। ताकि आपको अगर 400 रुपए पेंशन भी मिल रहा है तो आपके नेता माई-बाप हैं। आज के जमाने में 400 रुपए पेंशन पाने वाले लोग भी इस बात पर वोट कर रहे हैं कि सरकार 400 रुपए दे रही है।

यह भी पढ़ें- नवादा में CBI अधिकारियों पर हमला मामले में राजद सरकार पर हुई हमलावर

https://youtube.com/22scope

PK PK PK PK

PK

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...