नवादा में CBI अधिकारियों पर हमला मामले में राजद सरकार पर हुई हमलावर

पटना: नवादा में सीबीआई अधिकारियों पर स्थानीय लोगों के हमले के बाद अब राजद भी सरकार पर हमलावर हो गई है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने राज्य सरकार और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जानते हैं कि देश भर में जहां जहां भाजपा का शासन है वहां जंगलराज सर चढ़ कर बोल रहा है। बिहार में भी भाजपा और जदयू की सरकार है। नवादा में सीबीआई के अधिकारियों पर जूता चप्पल चला, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया इसका जिम्मेदार कौन है।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार का ऐसा कोई जिला नहीं है जहां लूट, अपहरण और हत्या के मामले सामने नहीं आ रहे। बिहार में अब सीबीआई भी सुरक्षित नहीं है तो फिर आम लोगों की बात क्या करें। बता दें कि रविवार को नीट परीक्षा मामले में जांच करने गई सीबीआई अधिकारियों पर नवादा में स्थानीय लोगों ने फर्जी पुलिस समझ कर हमला कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद फिर सीबीआई के अधिकारी लोगों की भीड़ से बाहर निकले।

यह भी पढ़ें- संसद सत्र से पहले PM ने नए सांसदों का किया स्वागत, कहा ‘यह नई गति और नई ऊंचाई को प्राप्त करने का समय’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

CBI CBI CBI CBI

CBI

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...