Advertisment

रानी सती भट्ठा में पुलिस की छापेमारी से मजदूरों में मचा हड़कंप

निरसा (धनबाद) : धनबाद एसडीएम ने शुक्रवार की देर शाम निरसा एसडीपीओ पीताम्बर सिंह खेरवार के साथ संयुक्त रूप से निरसा-जामताड़ा रोड के संबंधपुर गांव समीप स्थित रानी सती भट्ठा में गुप्त सूचना पर छापेमारी की. भट्ठा में पुलिस की टीम के घुसते ही भट्ठा में कार्यरत मजदूरों में हड़कंप मच गया. हालांकि छापेमारी के संबंध में कोई भी अधिकारी स्पष्ट रुप से कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. सिर्फ इतना बताया गया कि कागजातों की जांच की जा रही है. जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार एसडीएम, एसडीपीओ माइनिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त भट्ठा में चोरी का कोयला होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई. भट्ठा में उपलब्ध कोयले के कागजातों की जांच की जा रही है. प्रशासन ने फैक्ट्री में रखे गए कोयले एवं ओवन में जल रहे कोयले के कागजातों की जांच शुरू कर दी है. फैक्ट्री में लगभग 30 से 50 टन कोयला मिला है. कोयले के कागजातों की जांच की जा रही है.

एसडीपीओ पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि कोयले से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है, जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी दल में माइनिंग विभाग के अधिकारियों के अलावा निरसा अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता, निरसा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष सिंह, एमपीएल ओपी प्रभारी वसीम अनवर खान एवं अन्य थानों के पुलिस बल शामिल थे.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...