मुजफ्फरपुर पहुंचे राज्यपाल, कहा- 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आना होगा सबको आगे

मुजफ्फरपुर : साल 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी को आगे आना होगा। यह बातें एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के संस्थापक डॉ. जगन्नाथ मिश्र के 87वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित भारत 2047 कार्यक्रम श्रृंख्ला में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक परंपरा, शिक्षा और विज्ञान का बड़ा केंद्र बिंदु रहते हुए भी बिहार के बारे में गलत सोच को बदलने की जरूरत है।

आपको बता दें कि कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज में बिहार पुलिस के जवानों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कॉलेज परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया। उनके साथ प्रदेश के उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह और कुलपति प्रो. डीसी राय शामिल हुए।

यह भी पढ़े : Breaking : पटना में मॉनसून की पहली बारिश, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...