जेपीएसी ने मूल्यांकन काम में बड़ा बदलाव किया

रांची: रांची: जेपीएसी ने मूल्यांकन काम में बड़ा बदलाव किया है, अब 11वीं12वीं व 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहली बार ऑनलाइन होगा.

मूल्यांकन कार्य के लिए देश भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों से 155 विषय विशेषज्ञों को मूल्यांकन कार्य का जिम्मा दिया गया है.

ऑनलाइन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आयोग ने 100 कंप्यूटर का अपना लैब भी तैयार किया है. मूल्यांकन कार्य की पुरी प्रक्रिया की देख रेख जेपीएससी की अध्यक्ष खुद डैश बोर्ड के माध्यम से करेंगी. मूल्यांकन से पूर्व सभी उत्तरपुस्तिकाओं को सावधानीपूर्वक स्कैन कर कंप्यूटर पर अपलोड कर दिया जायेगा.

इसके बाद मूल्यांकन कार्य बारीकी से कर अंक दिया जायेंगा.  इससे पारदर्शिता भी आयेगी. जेपीएसी की ओर से जुलाई तक इंटरव्यू तथा रिजल्ट प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है.

उत्तरपुस्तिका की कोडिंग की जायेगी. मूल्यांकन कार्य में गोपनीयता बरकरार रखने तथा जुलाई 2024 तक इंटरव्यू आर गड़बड़ी की किसी प्रकार की संभावना को रोकने के लिए आयोग इस बार सभी उत्तरपुस्तिकाओं की कोडिंग करेगा. इससे परीक्षक को उत्तरपुस्तिका में नाम या रोल नंबर के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलेगी.

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...