पटना जिला परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि हो गई निर्धारित

पटना : बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 26 जून 2024 को पटना जिला परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि निर्धारित की गई है। ऑडिटोरियम हॉल हिंदी भवन छज्जू बाग पटना समाहरणालय में सुबह 10:30 बजे पूर्वाह्न से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निदेशों के आलोक में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई जाएगी।

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि इसके लिए मानकों के अनुसार सभी व्यस्था की गई है। दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार यातायात का संचालन किया जाएगा। विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात किसी भी प्रकार का विजय जुलूस या सभा की अनुमति नहीं होगी।

पटना जिला परिषद पद के निर्वाचित प्रतिनिधियों से इस निदेश का दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। छज्जू बाग निबंधन कार्यालय के समीप तीनमुहानी पर ड्रॉप गेट रहेगा। इस स्थान पर सभी आगंतुक वाहन से उतर जायेंगे। उनके वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था गांधी मैदान गेट नंबर-12 अथवा गेट नंबर-4 पर की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : कई IAS अधिकारियों का तबादला, चंद्रशेखर सिंह फिर बने पटना के DM

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का...

GRP की बड़ी कार्रवाई, 122 लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब नष्ट,...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जब्त शराब...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...