विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

पटना: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को राजधानी पटना में सिंचाई भवन परिसर में स्थित अधिवेशन भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी प्रमंडलों के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सभी जिला के उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्घाटन झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार एवं बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने किया।

2 36 22Scope News

कार्यशाला में प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सामान्य त्रुटियों, मतदाता सहभागिता बढ़ाने हेतु समय प्रबंधन, तथा शिक्षण-सामग्री (PowerPoint प्रस्तुति, वीडियो आदि) के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड डी डी दत्ता ने अपने अनुभव साझा किए एवं प्रतिभागियों को व्यावहारिक दृष्टिकोण से निर्वाचन प्रबंधन के विविध पहलुओं से अवगत कराया।

IPRD 2 22Scope News

कार्यशाला में प्रतिभागियों को निर्वाचन के विभिन्न चरणों में आने वाली सामान्य समस्याओं और उनके समाधान पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया, ताकि भविष्य में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें – राज्य के सभी पंचायतों में होगा कन्या विवाह मंडप का निर्माण, कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले…

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर सचिव माधव कुमार सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रत्नांबर निलय व मनोज कुमार सिंह एवं विभाग के सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad1 1 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   देश में सबसे अधिक हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं बिहार में, चुनाव से पहले राज्य में…

Goal 6 22Scope News

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...