बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर FLC कार्यशाला का आयोजन

पटना : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज पटना में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने की। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, भारत निर्वाचन आयोग प्रधान सचिव अरविंद आनंद, भारत निर्वाचन आयोग सचिव मधुसूदन गुप्ता और वरीय उप महाप्रबंधक प्रकाश मंडल भी उपस्थित रहे।

Goal 7 22Scope News

सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु EVM एवं VVPAT की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था

कार्यशाला का उद्देश्य जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु EVM एवं VVPAT की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस क्रम में तकनीकी सुरक्षा, एफएलसी प्रक्रिया, पीएफएलसीयू एवं एसएलयू का प्रदर्शन, हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण तथा शंका समाधान सत्र आयोजित किए गए। इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा एफएलसी सुपरवाइजर उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों को ECIL और भारत निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी नियमित रूप से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरीय उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी नियमित रूप से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम प्रोटोकॉल के आलोक में प्रथम स्तरीय जांच तथा इलेक्शन प्लानर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि एफएलसी, अर्थात ‘फर्स्ट लेवल चेकिंग’, निर्वाचन प्रबंधन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह कार्यशाला ईवीएम प्रोटोकॉल की स्पष्टता, दिशा-निर्देशों की समझ और ईवीएम प्रबंधन हेतु स्वयं को तैयार करने के लिए अत्यंत उपयोगी है।

यह भी देखें :

मनीष गर्ग ने निर्वाचन तैयारियों के संदर्भ में विभिन्न निर्वाचन कार्यों की समीक्षा भी की

कार्यशाला के उपरांत वरीय उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने निर्वाचन तैयारियों के संदर्भ में विभिन्न निर्वाचन कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर बिहार निर्वाचन विभाग के अपर सचिव माधव कुमार सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार साहू, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-ईवीएम नोडल पदाधिकारी धीरज कुमार, राज्य मीडिया नोडल पदाधिकारी कपिल शर्मा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी शिखा सिन्हा एवं प्रियदर्शी पाल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Big Breaking : जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...