Advertisment

NEET पेपर लीक : 2 जुलाई को पटना CBI कोर्ट में होगी केस की सुनवाई

पटना : नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरापितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एजेंसी की ओर से दर्ज एफआईआर की कॉपी मंगलवार को पटना सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में पहुंच गई है। अधिकारी अपने वकील अमित कुमार के साथ विशेष कोर्ट पहुंचकर आरोपितों को रिमांड पर लेने और पेशी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

सीबीआई की डीएसपी रैंक के अधिकारी समेत तीन अफसर मंगलवार को पटना विशेष कोर्ट में पहुंचे। सीबीआई की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी के प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल कुमार सिंह के पास अफसरों की टीम पहुंची। माना जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद आरोपितों को सीबीआई अपने केस में रिमांड के लिए पोडक्शन कराएगी। इसके लिए बुधवार को आवेदन दायर किया जाएगा। सीबीआई की दिल्ली स्थित शाखा में दर्ज एफआईआर में नीतिश कुमार, रॉकी, अखिलेश कुमार, सिंकदर यादुवेंदु, बिट्टु कुमार, संजीव, अमित, आनंद और आयुष राज को नामजद किया गया है। इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं पटना सिविल कोर्ट के एडीजे-5 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपितों की नियमित जमानत पर मंगलवार को सुनवाई हुई। प्रभारी लोक अभियोजन विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस कांड की जांच सीबीआई कर रही है। इसलिए जमानत पर सुनवाई में सीबीआई ही शामिल होगी। इसके बाद कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए दो जुलाई की तिथि तय की। इस कांड में जेल में बंद आयुष राज, रीना कुमारी, सिकंदर यादुवेंदु, शिवानंद कुमार, अखिलेश कुमार, अमित आनंद, रौशन कुमार और नीतिश कुमार ने नियमित जमानत अर्जी दायक की है।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : अमित आनंद और नीतीश कुमार को क्यों बचा रही है भाजपा ?

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC आंदोलन पर सरकार की पहल, आज...

जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने वार्ता की पहल की है। गुरुवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल...