NEET पेपर लीक मामला : CBI का बड़ा एक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 3 डॉक्टर

पटना : नीट यूजी पेपर लीक मामले में लगाता तेजी देखने को मिल रही है। सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई से पहले सीबीआई ने बड़ा एक्शन किया है। पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। नीट पेपर लीक मामले में बुधवार यानी 17 जुलाई की रात पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को सीबीआई टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों 2021 बैच के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों से खबर है कि तीनों के रूम को भी सीबीआई ने सील कर दिया है और तीनों के लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर सीबीआई अपने साथ ले गई है।

आपको बता दें कि पटना एम्स से हिरासत लिए गए डॉक्टर के कमरे को सीबीआई ने सील कर दिया है। डॉ. पंकज का ओएसिस स्कूल हजारीबाग के प्रिंसिपल से संबंध है। प्रश्नपत्र डॉ. पंकज ने संजीव मुखिया तक पहुंचाया। ओएसिस स्कूल से प्रश्नपत्र आउट हुआ था।

परीक्षा माफियाओं ने इन लोगों से करवाया था पेपर सॉल्व 

आपको बता दें कि सीबीआई को शक है कि परीक्षा माफियाओं ने इन लोगों से पेपर सॉल्व करवाया था। इसके बाद अभ्यर्थियों को रटने के लिए दिया था। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ट्रक से पेपर चुराने वाले इंजीनियर को पटना से गिरफ्तार किया था। साथ में पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी की पहचान पंकज कुमार और राजू सिंह के रूप में हुई है।

आज SC में सुनवाई

दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में गुरुवार यानी की 18 जुलाई को सुनवाई होनी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच सुनवाई कर रही है। माना जा रहा है कि तीनों जजों की बेंच आज इस मामले में अपना फैसला सुना सकती हैष बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सीबीआई ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि राकेश रंजन नीट पेपर लीक मामले में मुख्य भूमिका में है।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : आरोपियों की आज खत्म होगी रिमांड

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...