नामकुम में 9.5 एकड़ जमीन जब्त करेगा ईडी

रांची: व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की 9.5 एकड़ जमीन ईडी जब्त करेगी। यह जमीन नामकुम के पुगडू में स्थित है। इस मामले की जांच मीन लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी कर रही है।

इस मामले में एक दिन पहले यानी मंगलवार को ईडी ने विष्णु अग्रवालको नोटिस जारी किया है।  इसमें कहा गया है कि उक्त जमीन को 10 दिनों के अंदर खाली करें, क्योंकि पूर्व में जब्त जमीन पर निर्णायक प्राधिकार (एडजुकेटिंग अथॉरिटी) की भी सहमति मिल चुकी है।

अब ईडी उक्त जमीन पर कब्जा करेगा। मालूम हो कि ईडी ने 1 सितंबर 2023 को व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की तीन अचल संपत्ति को जब्त किया था।

इसकी कीमत 161.64 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इनमें चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन, नामकुम के पुगडू मौजा की 9.5 एकड़ जमीन व सिरमटोली स्थित सेना की 5.83 एकड़ जमीन शामिल है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...