लोकसभा स्पीकर चुनाव : थोड़ी देर में होगी वोटिंग, बिरला के सामने सुरेश

दिल्ली : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान आज नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ओम बिरला को तो वहीं विपक्षी INDIA ब्लॉक ने के सुरेश को अपना प्रत्याशी बनाया है। चुनाव के लिए आज यानी थोड़ी देर बाद वोटिंग होगी। एनडीए की तरफ से पूर्व अध्यक्ष ओम बिरला तो वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से के सुरेश उम्मीदवार हैं। बता दें कि पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए वोटिंग हो रही है।

आपको बता दें कि 543 सदस्यीय लोकसभा में वर्तमान में 542 सांसद हैं, क्योंकि केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली है। सदन में 293 सांसदों वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। वहीं अन्य दल जो न एनडीए का हिस्सा हैं और न इंडिया ब्लॉक के उनके 16 सांसद हैं। इनमें कुछ निर्दलीय भी शामिल हैं। अगर ये 16 सांसद इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, तब भी उसकी संख्या 249 तक पहुंचेगी। जबकि चुनाव जीतने के लिए 271 वोटों की जरूरत होगी।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक : 2 जुलाई को पटना CBI कोर्ट में होगी केस की सुनवाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...