चोरी करते चोर को रंगेहाथ पकड़े जाने पर लोगों ने की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

नालंदा : दीपनगर थाना इलाके के राणाबीघा गांव में खेत में पटवन का मोटर खोल रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को छुड़ाकर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया नहीं तो मॉब लॉचिंग की एक बड़ी घटना घट जाती।

आपको बता दें कि जख्मी बिहार थाना इलाके के झींगनगर निवासी संतोष राम का पुत्र साहिल कुमार जबकि दूसरा नाबालिग है।थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंचकर दोनों को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।

यह भी पढ़े : JDU नेता का पुलिस पर रौब, खुद को बता रहें डायरेक्ट CM, वीडियो वायरल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

 

 

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने...

ABDM Award Begusarai: बिहार को डिजिटल हेल्थ में राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय...

ABDM Award Begusarai: स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल...

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...