अब लॉगइन कर दर्ज करे FIR

रांची : नए नियम के तहत अब E-FIR और जीरो फएआईआर भी दर्ज की जा सकती है। इसको लेकर एसओपी तय कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए एसओपी के अनुसार ई-एफआईआर पोर्टल या पुलिस वेबसाइट पर लॉगइन करके एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173-1 के तहत किसी भी संज्ञेय मामले में कहीं से भी प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दायर की जा सकेगी।

इसे इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से भी दर्ज किया जा सकेगा। पुलिस अधिकारी इस ई-एफआईआर को रिकॉर्ड पर लेंगे और तीन दिन के भीतर शिकायतकर्ता को उस पर हस्ताक्षर करने होंगे।

इसके बाद इसे रेगुलर एफआईआर के तौर पर लिया जाएगा। अगर मामला गंभीर है तो जांच अधिकारी खुद भी तथ्यों की जांच के बाद मामला दर्ज कर सकेगा।

जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस थाने में दर्ज की जा सकेगी। जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद प्राथमिक जांच उसी थाने से शुरू होगी और बाद में उसे उस थाने के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जिसके न्याय क्षेत्र में वह मामला पड़ता होगा।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...