Commercial Advertisment

Hazaribagh में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद में 23 वकीलों के खिलाफ नामदज FIR दर्ज

Hazaribagh : गुरुवार को पुलिस और वकील के बीच हुए विवाद के बीच पुलिस की तरफ से FIR दर्ज किया गया है। FIR मनोज कुजूर ने सदर थाने में दर्ज करवाया है जिसमें उन्होंने 23 नामदज और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिन 23 वकीलों पर केस दर्ज किया गया है उनका नाम रोहित कुमार, बैभक जी, तपेश्वर साव, गौरव सिन्हा, आनंद सिंह, बृजेश जी दीपक चंद्रवंशी, विकास शक्ति, सोनी, हरीश, प्रमोद, राज सोनी रमेश सिंह, मोहित सिंह, कुणाल भारद्वाज, आफताब, भरत, जलील, दशरूद्दीन, नीरज जी गुलाम नबी, संतोष कुमार, निर्मल कुमार एवं कुछ अज्ञात लोगों पर शामिल है।

Hazaribagh : एसीबी अधिकारी बन के उगाही करते हुए पकड़े गए थे लोग

FIR दर्ज करने वाले मनोज कुमार वर्तमान में हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। दर्ज FIR में इन्होंने बताया है कि 9 सितंबर को कटकमसांडी के डांटो खुर्द गांव में कुछ फर्जी एसीबी अधिकारी बन के उगाही करते हुए लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा था। जिसे 11 सितंबर को माननीय न्यायालय ने पेश किया गया।

इसी दौरान वकीलों का झुंड ने उन पर हमला कर दिया और यह कहते हुए उनके साथ बतमीजी किया कि उन्होंने वकीलों के साथ मारपीट की है एवं उसी समय उन्हें मालूम पड़ा का की फर्जी एसीबी अधिकारी जो पकड़े गए थे उसमें से एक महेश पासवान वकील है। वकीलों के झुंड ने उनके वर्दी पे लगे नेम प्लेट को पद कर कहा कि इसी साले में मारा है।

Hazaribagh : जाति सूचक गालियां देने का आरोप

FIR दर्ज करने वाले मनोज कुजूर ने आगे बताया है कि वकीलों का झुंड जब उन पर हावी होने लगा तो पीछे चबूतरे की तरफ भागे तो वहां पहुंच कर वकीलों के झुंड ने उन्हें पटक दिया। उनपर जाति सूचक गालियां दी और वर्दी पर लगा स्टार तोड़ दिया वर्दी को फाड़ दिया।

वही मनोज कुजूर ने आगे कहा कि कुछ वकील ने जान मारने की नियत से उनके हाइड्रोसिल पे हमला किया तो वही कुछ वकीलों ने अपना पेन मेरे कान में घुसेड़ दिया जिससे मुझे काफी आंतरिक छोट आई है । उन्होंने कुछ वकीलों पे जान से मारने के नियत से गला दबाने का भी आरोप लगाया है।

Hazaribagh : कसूरवार वकीलों का लाइसेंस रद्द

फिलहाल इस मामले को लेकर राज्य पुलिस एसोसिएशन के लोग भी कल हजारीबाग पहुंचे थे और सभी पुलिस कर्मी की बात सुनी थी और मांग की थी कि जितने भी वकील इस मामले में कसूरवार है उनका लाइसेंस रद किया जाए। फिलहाल वकील पक्ष के तरफ से क्या एक्शन लिया जाता है इस पर इंतजार अभी भी है, क्योंकि बार एसोसिएशन में बैठक का दौर जारी है परंतु वकील पक्ष ने अभी तक क्या फैसला लिया है उसे सार्वजनिक नहीं किया है।

वही जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है पुलिस के द्वारा उनके खिलाफ धर पकड़ की कवायत तेज कर दी गई है। देखना यह होगा कि हजारीबाग में पुलिस और वकील के बीच जारी ये तकरार और कहा तक बढ़ता है या फिर दोनों के बीच सुलह हो पाता है इस पर सभी की निगाहे टिकी हुई है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++

Hazaribagh में पुलिस और अधिवक्ता आमने-सामने, तनाव के बीच अहम मीटिंग 

Breaking : सावधान, झारखंड में हेमंत राज नहीं माफिया राज! नहीं चेते तो फिर जाएंगे होटवार-बाबूलाल का वार 

Khunti : बेबसी! सड़क पर प्रसव, रिनपास में इलाज अब पति कर रहा अपनाने से इंकार… 

Pakur Crime : हथियार दिखाकर सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, इलाके में दहशत 

Ranchi Accident : मंदिर पहुंचने से पहले मौत! दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की गई जान… 

Giridih : झोलाछाप डॉक्टर का कांड! नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात… 

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला आरोपी यहां से गिरफ्तार… 

छपरा में भयंकर सड़क हादसा, बालू लदे ट्रक और डंपर में टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत 

Gopalganj में पुलिस और शराब तस्करों के बीच भयंकर मुठभेड़, तस्कर को पैर में लगी गोली 

 

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...