Buxar में खंडहरनुमा घर से युवक का शव बरामद, लोगों ने जताई ये आशंका

Buxar : बक्सर में एक खंडहरनुमा मकान से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला बक्सर के जमुना चौके के समीप की है। शव को देखने के बाद कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि नशे की लत की वजह से युवक की जान चली गई। लोगो न बताया कि मकान से दुर्गंध आने के बाद लोगो ने देखा तो वहां शव पड़ा था। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान अंबेडकर चौके के पास के रहने वाले अखिलेश कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बाहर रहता था और अभी हाल में ही आया था। पिछले दो दिनों से वह लापता था और आज उसके मौत की खबर मिली। वहीं दबी जुबान से लोगो ने बताया कि युवक नशे का आदी था और जहां से उसका शव बरामद हुआ है वहां भी नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Gaya Mayor ने दी जानकारी, कहा नगर निगम ने नहीं की है टैक्स में वृद्धि

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

BUXAR BUXAR BUXAR

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...