Road Accident : मेला से लौट रहे तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत…

Dhanbad : धनबाद में एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Road Accident : खड़े ट्रक में पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल… 

घटना इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना टुंडी थाना अंतर्गत कोटालडीह की बतायी जा रही है। मृत युवकों का नाम सोनू अंसारी, शाहित अंसारी और हशमत अंसारी बताया जा रहा है। इनमें एक युवक हशमत अंसारी नाबालिग बताया जा रहा है।

Road Accident – मेला देखने गये थे तीनो युवक

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक अपने एक परिचित के यहां मेला देखने गए हुए थे। तीनों मेला देखने के बाद वापस आ रहे थे। इसी दौरान कोटालडीह के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा-चंपई सोरेन 

टक्कर होते ही तीनों युवक बाइक से दूर फेंका गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। हालांकि जिंदा होने की आशंका में परिजन तीनों युवको को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...