Gumla : चैनपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस…

Gumla : गुमला के चैनपुर में आज सुबह पूरा गांव चिलकारी से गूंज उठा जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के कटकाही गांव की है। मृतक का नाम अनुराज बैगा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : हिंदपीढ़ी में छत से गिरी युवती, मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा चैनपुर बजार गया था।

बेटे ने कमरे को बंद कर दिया

इसी दौरान मेरी बहु गांव वालों के साथ क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए भिक्षाटन करने गई थी। शाम में हमलोग जल्दी खाना खाकर सो गए तभी मेरे बेटे ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद मेरी बहु ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। फिर हम दोनों उसे ढूंढने लगे पर वह नहीं दिखा।

ये भी पढ़ें- Road Accident : मेला से लौट रहे तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत… 

फिर हमने देखा कि घर के बाहर बने कमरे में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पंहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...