Ranchi Big Breaking – राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब अचानक होटल में पुलिस आ धमकी और छापेमारी करने लगी।
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी डीएसपी के नेतृत्व में आज पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में छापेमारी की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि होटल में देह व्यापार किया जा रहा है जिसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने देह व्यापार की आशंका में छापेमारी की है।
अपडेट जारी है—-



















