अबतक की सबसे बड़ी छापेमारी, 126 ओवरलोड वाहन जब्त

भागलपुर : भागलपुर में पहली बार अबतक की सबसे बड़ी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भागलपुर, बांका और जमुई की टीम ने शुक्रवार की रात्र के 11 बजे छापेमारी शुरू की जो शनिवार सुबह सात बजे तक चली। तकरीबन 20 घंटे की छापेमारी में 126 ओवरलोड वाहन जब्त किए गए और 35 ट्रकों से 36 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। छापेमारी में पुलिस खनन परिवहन व जिला प्रशासन के पदाधिकारी की टीम शामिल थी।

वहीं भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया और इसके लिए सभी थानों को निर्देश जारी किए गए थे। भागलपुर अनुमंडल में 80 कहलगांव में 36 और नवगछिया में 10 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। भागलपुर के शहरी क्षेत्र में पकड़े गए वाहनों को हवाई अड्डा परिसर में रखा गया है। एमबीआई निशांत कुमार ने बताया कि 35 ट्रकों से 36 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है।

यह भी पढ़े : लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद में चली 45 राउंड गोली, बाल-बाल बचे लोग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...