Ranchi Big Breaking – राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में छापेमारी करते हुए 7 युवतियों को हिरासत में लिया है। इन युवतियों पर देह व्यापार का आरोप है।
इसके साथ ही पुलिस ने होटल के 2 कर्मियों को भी पूछताछ के लिए ले गयी है। मामले पर पुलिस होटल संचालक से फिलहाल पूछताछ कर रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी
जानकारी के मुताबिक उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब अचानक रांची स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी होटल में पुलिस आ धमकी और छापेमारी करने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी डीएसपी गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है।
जिसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 7 युवतियों को समेत होटल के 2 कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



















