ड्राइवर को बंधक बना छड़ लोड ट्रैक्टर की लूट

नालंदा : नालंदा में बदमाशों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला चेरो ओपी अंतर्गत खरुआरा पुल के समीप की है। जहां चार पहिया सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाते उसके साथ मारपीट की और छड़ लोड ट्रैक्टर को लूट लिया। घटना शनिवार की रात की है। घटना का खुलासा रविवार को हुआ है। यह पूरी घटना चेरो ओपी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। ड्राइवर रहुई थाना क्षेत्र के खाजे एतवारसराय निवासी अरविंद प्रसाद है। वह फतुआ से ट्रैक्टर पर छड़ लोड कर बिहारशरीफ आ रहा था।

छड़ फैक्ट्री के मालिक सुनील साव ने बताया कि उनके भतीजे के मोबाइल पर रात्रि में ट्रैक्टर चालाक का फोन आया की चार पहिया सवार बदमाशों के द्वारा ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए चेरो ओपी से महज 50 मीटर की दूरी पर रोक लिया गया और मारपीट करते हुए जबरन उसे कार में बिठा लिया। एवं छड़ लोड ट्रैक्टर को गायब कर दिया। कार में बैठाकर ड्राइवर को चण्डी थाना क्षेत्र के रामघाट के समीप लेकर चला गया जहां पुल निर्माण के लिए बनाए गए कमरे में हाथ पैर एवं मुंह में कपड़ा ठूस कर वहीं छोड़ बदमाश फरार हो गए। किसी तरह से ड्राइवर खुद को बंधन मुक्त करते हुए सड़क पर आया और फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके उपरांत वे लोग लोकल पुलिस की मदद से चेरो ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी। ड्राइवर को रामघाट से बरामद करते हुए इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके उपरांत पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पूछताछ में ड्राइवर अरविंद प्रसाद ने बताया कि बारिश होने की वजह से वह ट्रैक्टर को चेरो ओपी के समीप ही लगाकर खड़ा था। जैसे ही बारिश कम हुई तो वह ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ने लगा। इसी बीच चार पहिया वाहन जबरन ट्रैक्टर के आगे आ गया और ब्रेक लगा दी, जिसके कारण ट्रैक्टर गाड़ी के पीछे लग गई। इतने में ही कार सवार उतरकर उसके साथ मारपीट करने लगे सभी 25 से 35 साल के उम्र के थे। जबरन उसे ट्रैक्टर से उतार कर गाड़ी में बैठा लिया और वहां से उसे लेकर रामघाट की तरफ चल पड़े।

वहीं इस मामले में चेरो ओपी प्रभारी मिथिलेश कुमार पंडित ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। कार सवार आधा दर्जन लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़े : सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खुलेगा NCD क्लीनिक, CHO को दिया गया प्रशिक्षण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img