Nalanda के सोगरा कॉलेज प्रबंधन ने लगाए गए वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को बताया निराधार

नालंदा: सोगरा वक्फ इस्टेट और सोगरा कॉलेज के प्रबंधन ने हाल ही में लगाए गए वित्तीय अनियमितताओं और अवैध नियुक्तियों के आरोपों का सोगरा बफ स्टेट के मोतबल्ली मोहखतरूल हक ने खंडन किया। सोगरा वक्फ इस्टेट के मोतवल्ली मोख्तारुल हक, कॉलेज सचिव एम बी शहाबुद्दीन, और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

25 लाख रुपये की निकासी के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि कोविड-19 के दौरान वक्फ इस्टेट की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कर्ज के रूप में ली गई थी। इसका उपयोग कर्मचारियों के वेतन और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए किया गया। इंटर कॉलेज के नए भवन निर्माण और विज्ञान खंड के निर्माण के संबंध में उन्होंने कहा कि ये प्रस्ताव पहले से ही पारित किए जा चुके हैं और इन पर कार्य प्रगति पर है।

अवैध नियुक्तियों के आरोप को खारिज करते हुए प्रबंधन ने कहा कि केवल दैनिक मानदेय पर कुछ लोगों को रखा गया है, कोई स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। प्रबंधन ने जोर देकर कहा कि सभी कार्य नियमानुसार और प्रबंधन समिति की सहमति से किए गए हैं। उन्होंने इन आरोपों को राजनीतिक प्रेरित बताया और कहा कि वे किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda में बैठक में भाग लेने गए विधायक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...

Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, महानंदा-कोसी...

Bihar Flood Alert: नेपाल और बिहार के सीमांचल इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...