UPSC Result : सिविल सेवा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

UPSC Result : खबर यूपीएससी परीक्षा से है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 जून को हुई थी। मात्र 15 दिनों में यूपीएससी ने रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में कुल 400 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे जिनमें चार विकल्प थे। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2024 के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद यूपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

UPSC Result : ऐसे रिजल्ट करें चेक

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम देखने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। विवरण दर्ज होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम प्रदर्शित होगा। परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

UPSC Result :

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर चयन सूची में दिए गए हैं, वे सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में चयनित उम्मीदवार मेन्स राउंड के लिए पात्र होंगे, जिसमें दो भाग होते हैं- एक लिखित परीक्षा और एक व्यक्तित्व परीक्षण।

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...