Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीआई की टीम ने हजारीबाग से ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया

हजारीबाग: सीबीआई जैसे-जैसे नीट पेपर लीक जांच कर रही है हर रोज नया खुलासा हो रहा है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई की टीम ने हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सह एनटीए सिटी को- ऑर्डिनेटर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और जमालुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद पटना सीबीआई टीम ने ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

दोनों शिक्षकों को प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के दौरान भी पूछताछ के लिए चरही गेस्ट हाउस बुलाया गया था। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया था। सूत्रों के अनुसार शहर के एक कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर और शिक्षक सीबीआई की रडार पर हैं।

बिहार में एनईईटी-यूजी पेपर लीक के कथित सरगना संजीव मुखिया परीक्षा से पहले हजारीबाग आया था और कुछ लोगों से संपर्क भी किया था।

सीबीआई ने जिस शिक्षक की पहचान कॉल डिटेल के आधार पर संभावित लिंक के रूप में की है, उसने किसी और के फोन और नए सिम का उपयोग करके मुखिया से बात की थी।

सूत्रों के मुताबिक ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल के मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला है कि वह एनईईटी-यूजी से पहले कई लोगों के साथ नियमित संपर्क में थे। मुख्य सरगना के हजारीबाग में छिपे संभावना को लेकर सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Commercial Advertisment

छठ महापर्व: उगते ही नहीं, डूबते सूर्य को भी नमन करने...

Chhath Puja 2026: दुनिया की अधिकांश संस्कृतियों में सफलता, शक्ति और वैभव का उत्सव मनाया जाता है। जो उभर रहा है, जो शिखर पर...

Ranchi Jail Case: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में युवक से अप्राकृतिक...

रांची जेल में 20 वर्षीय बंदी से कथित अप्राकृतिक यौनाचार का मामला: जेल IG की टीम ने तीन घंटे की पूछताछ, डॉक्टर और कर्मियों...

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...