सीबीआई की टीम ने हजारीबाग से ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया

हजारीबाग: सीबीआई जैसे-जैसे नीट पेपर लीक जांच कर रही है हर रोज नया खुलासा हो रहा है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई की टीम ने हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सह एनटीए सिटी को- ऑर्डिनेटर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और जमालुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद पटना सीबीआई टीम ने ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

दोनों शिक्षकों को प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के दौरान भी पूछताछ के लिए चरही गेस्ट हाउस बुलाया गया था। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया था। सूत्रों के अनुसार शहर के एक कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर और शिक्षक सीबीआई की रडार पर हैं।

बिहार में एनईईटी-यूजी पेपर लीक के कथित सरगना संजीव मुखिया परीक्षा से पहले हजारीबाग आया था और कुछ लोगों से संपर्क भी किया था।

सीबीआई ने जिस शिक्षक की पहचान कॉल डिटेल के आधार पर संभावित लिंक के रूप में की है, उसने किसी और के फोन और नए सिम का उपयोग करके मुखिया से बात की थी।

सूत्रों के मुताबिक ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल के मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला है कि वह एनईईटी-यूजी से पहले कई लोगों के साथ नियमित संपर्क में थे। मुख्य सरगना के हजारीबाग में छिपे संभावना को लेकर सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...