अब Teachers को छुट्टी में नहीं होगी दिक्कत, छुट्टी कैलेंडर के लिए समिति गठित

पटना: अब बिहार के स्कूलों में छुट्टी को लेकर उहापोह की स्थिति नहीं बनेगी और न ही शिक्षकों को छुट्टी की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक समिति का गठन किया है जो पंद्रह दिनों के अंदर अपना रिपोर्ट सौंपेगी। गठित समिति विभाग में शिक्षा सेवा के कैडर के पुनर्गठन, शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति समेत छुट्टी कैलेंडर को लेकर नीति निर्धारण पर भी समीक्षा करेगी।

गठित समिति के अध्यक्ष शिक्षा विभाग के सचिव होंगे जबकि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक, शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के निदेशक होंगे। समिति सभी बिंदुओं पर पंद्रह दिनों के अंदर विचार कर अपना प्रतिवेदन विभाग को सौपेंगी।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सन्नी सिन्हा के मूल विभाग रेलवे बोर्ड में योगदान के लिए विरमित किये जाने के बाद राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के अपर सचिव सह निदेशक सज्जन आर को बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सन्नी सिन्हा के एक अन्य पद माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव को अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP में बड़ा हादसा, प्रवचन के दौरान भगदड़ में 27 की मौत

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Teachers Teachers Teachers

Teachers

Chanho Karam Festival: चान्हो में करम पूर्व संध्या पर मंत्री शिल्पी...

Chanho Karam Festival, चान्हो: सरना समिति, चान्हो के तत्वावधान में सरना बाल विकास उच्च विद्यालय, पोढ़ाटोली में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival: रांची में ‘व्यंग्य के रंग’...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival, रांची: राजधानी राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित JFTA स्टूडियो थिएटर में रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक...

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...