UP में बड़ा हादसा, प्रवचन के दौरान भगदड़ में 27 की मौत

हाथरस (UP): बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से जहां एक जगह प्रवचन के दौरान भगदड़ मचने से करीब दो दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गई। घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस के रतिभानपुर की है जहां प्रवचन के दौरान किसी कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 25 महिला बताई जा रही है। लोगों की मानें तो मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

घटना में कई महिलाओं समेत कई बच्चे भी जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी माँ के साथ प्रवचन सुनने गए थे।वहां खचाखच भीड़ थी, निकलने के लिए रास्ते नहीं थे। इसी दौरान भगदड़ मच गया जिसमें उनकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्होंने बताया कि भगदड़ प्रवचन खत्म के बाद मची क्योंकि हर कोई निकलना चाह रहे थे और वहां बिल्कुल जगह नहीं थी।

वहीं एटा के सीएमओ ने बताया कि अब तक उनके पास 27 शव पहुंचे हैं जिसमें से दो पुरुष की है जबकि 25 महिलाओं की। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई जारी है उसके बाद हमारी टीम पोस्टमार्टम करना शुरू करेगी। घटना की जानकारी के बाद सीएम योगी ने तुरंत संज्ञान लिया घटना पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह के साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी को को हाथरस के लिए रवाना कर दिया।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने संसद में कहा ‘हमने जनता को कहा था ’24/7 फॉर 2047 हमारा संकल्प है’

https://youtube.com/22scope

UP UP UP UP

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...